हिंदू जागरण मंच ने सीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन

प्रशासन को सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए
हिंदू जागरण मंच ने सीजेपी के खिलाफ किया प्रदर्शन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल जिला हिंदू जागरण मंच द्वारा हटन रोड मोड़ पर सीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि सीजेपी द्वारा देश विरोधी नारा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभद्र शब्द का प्रयोग करने, सीजेपी द्वारा देश की सेना को अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर विरोध सभा की गयी। मौके पर आसनसोल जिला हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में हुए आंदोलनों के दौरान सीजेपी और वामपंथी संगठनों से जुड़े तत्वों ने अराजकता फैलाई, सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि ऐसे हिंसक तत्वों और कथित देशविरोधी ताकतों के खिलाफ प्रशासन को सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही कहा कि छात्र अपनी मांग रखें पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा न दें जो देश के लिए उचित नहीं है। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच आसनसोल नगर के संयोजक अनुभव प्रकाश माजी, हाबू गोराई, हिंदू जागरण मध्य बंग प्रांत के सदस्य प्रभात मुखर्जी, संदीप चटर्जी, पीयूषकांति गोस्वामी, दुर्गेश बाजपेयी, पूजा सिंह, दिवाकर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in