राष्ट्रकवि दिनकर जयंती पर कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में हिंदी कार्यशाला

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी
कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी
Published on

धनंजय, सन्मार्ग संवाददाता

जामुड़िया : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में आयोजित हिंदी माह के तहत 23 सितंबर को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार शिव कुमार यादव ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा ने वरिष्ठ साहित्यकार शिव कुमार यादव को सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिन्हा ने राष्ट्रकवि दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। कार्यशाला में शिव कुमार यादव ने राष्ट्रकवि दिनकर को नमन करते हुए कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय प्रबंधन की साहित्यिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग में इस प्रकार के साहित्यिक आयोजन हिंदी भाषा के प्रति क्षेत्रीय प्रबंधन की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in