अतिरिक्त शुल्क वसूली के खिलाफ उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों ने किया प्रदर्शन

आरोप है कि अतिरिक्त 90 रुपये की मांग की जा रही है
अतिरिक्त शुल्क वसूली के खिलाफ उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों ने किया प्रदर्शन
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर स्थित महात्मा गांधी हाई स्कूल में अतिरिक्त शुल्क वसूली के खिलाफ महात्मा गांधी हाई स्कूल के उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि उच्च माध्यमिक के विद्यार्थियों से एडमिट कार्ड देने के नाम पर ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे राज्य में जहां माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों से एडमिट कार्ड के नाम पर 400 रुपये लिए जा रहे हैं, वहीं इस स्कूल की ओर से उनसे अतिरिक्त 90 रुपये की मांग की जा रही है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब उन्होंने स्कूल प्रशासन से यह सवाल किया कि उन्हें यह अतिरिक्त 90 रुपये क्यों देने होंगे, तो इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। आरोप है कि इस अतिरिक्त राशि के बदले कोई रसीद भी प्रदान नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आगे कहा कि स्कूल और प्रशासन की ओर से उनके साथ अन्याय किया जा रहा है और बिना किसी स्पष्ट कारण के उनसे अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं। वहीं सोमवार से माध्यमिक परीक्षा शुरू हो गई है, जिस कारण कई शिक्षक इस स्कूल में नहीं हैं और आज ही के दिन एडमिड कार्ड देने का यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर अतिरिक्त शुल्क वसूली बंद करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in