जीटी रोड पर चेकिंग के दौरान हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

युवक के पास से नशे की सामग्री बरामद
जीटी रोड पर चेकिंग के दौरान हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
Published on

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आसनसोल साउथ टीजी द्वारा सोमवार को जीटी रोड पर हेलमेट और गाड़ी चेकिंग के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। गौरतलब है कि कथित एक पत्रकार ने खुद को पत्रकार बताकर पुलिस पर रौब दिखाने की कोशिश की पर कामयाब नहीं मिली। वहीं घटनास्थल पर चेकिंग के दौरान उस युवक के पास से ड्रग्स बरामद किया गया। ड्रग्स रखने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का नाम शुभम ठाकुर है, जो आसनसोल के रेंगनिया पाड़ा का रहने वाला है।

क्या है मामला

जीटी रोड पर हेलमेट और गाड़ी चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक युवक को रोका और उसके डॉक्यूमेंट्स चेक करने की कोशिश की, तो उसने खुद को पत्रकार बताकर पुलिसवालों पर दबाव बनाने की कोशिश की। वहीं जब मामला गंभीर होता गया तो युवक ने एक पुलिस अधिकारी का यूनिफॉर्म उतरवाने की धमकी भी दी। इस घटना के तुरंत बाद उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से कथित तौर पर गांजा और ड्रग्स बरामद हुए। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आसनसोल साउथ थाना ले जाया गया और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in