आसनसोल में तेज रफ्तार डंपर का कहर

बाइक सवार घायल /आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
आक्रोशित लोगों को समझाते साउथ थाना आईसी विश्वजीत मुखर्जी
आक्रोशित लोगों को समझाते साउथ थाना आईसी विश्वजीत मुखर्जी
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल के कुमारपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कल्याणपुर निवासी विद्युत कर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विद्युत कर रोज की तरह बाइक से अपने कार्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह कुमारपुर मोड़ के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। व्यस्त समय में नो-एंट्री के बावजूद दौड़ रहे डंपर हादसे के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कार्यालय और स्कूल जाने के व्यस्त समय में नो-एंट्री का नियम लागू होने के बावजूद इस मार्ग पर डंपरों की आवाजाही लगातार जारी रहती है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही से इस इलाके में लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। प्रशासन की लापरवाही के कारण ही आज यह हादसा हुआ है। वहीं कांग्रेस नेता प्रसेनजीत पुईतंडी‌ ने कहा कि प्रशासन से मांग की है कि डंपरों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए और व्यस्त समय में सख्ती से 'नो-एंट्री' लागू की जाए। नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन नहीं हुआ तो फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही आसनसोल दक्षिण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in