कोलकाता के चोरबागान में हादसे के बाद आसनसोल में हाई अलर्ट

SDO के साथ पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
निरीक्षण करते एसीपी एवं विधायक
निरीक्षण करते एसीपी एवं विधायक
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से हुई दर्दनाक मौतों की घटना ने पूरे बंगाल में शोक की लहर फैला दी है। पूजा के आनंद के बीच इस हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस मर्मांतिक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। इस घटना ने एक बार फिर याद दिला दिया है कि थोड़ी सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आसनसोल के सभी पूजा प्रांगणों में भीड़ नियंत्रण, सुचारू प्रवेश और निकास व्यवस्था तथा दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम सतर्कता बरतने की अपील की गई है। आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि एसडीओ के साथ विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गंभीरता से निरीक्षण किया गया। ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए पूजा कमेटियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, पर्याप्त निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। त्योहार की खुशी कभी किसी के जीवन में दुख का कारण न बने, इसके लिए सभी का जागरूक रहना बेहद जरूरी है। सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील है कि अनावश्यक भीड़, धक्का-मुक्की और अव्यवस्था से बचें। अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इस मौके पर एसीपी सेंट्रल - 1 अब्दुल गफ्फार, एसीपी हीरापुर मिहिर कुमार डे, आसनसोल साउथ थाना के आईसी विश्वजीत मुखर्जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in