भारी बारिश से कई इलाके हुए जलमग्न

गोल पार्क के पास बड़ा पेड़ गिरा
भारी बारिश से कई इलाके हुए जलमग्न
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिम बर्दवान जिला भी उन जिलों में शामिल है जहां भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसी क्रम में बर्नपुर के रिवर साइड टाउनशिप में भारी बारिश के कारण पूरे टाउनशिप में पानी भरा हुआ है, कारण ड्रेनेज सिस्टम की सफाई नहीं होने के कारण पूरा रोड जलमग्न हो गया है। तेज आंधी में गोल पार्क के पास बड़ा पेड़ गिर पड़ा है, जिससे रोड नंबर 6 को पूरी तरह बंद हो गया है। भारी बारिश से ड्रेन भर गए हैं। टाउनशिप में रहने वाले एक अधिकारी का कहना है कि मानसून से पहले ही सारे ड्रेन साफ हो जाने चाहिए थे। वहीं बर्नपुर के शास्त्रीनगर और शांति नगर इलाके में तेज बारिश से पूरा इलाका जलमग्न हो गया था और सोमवार देर रात कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया था । आने-जाने वाले लोगों को दूसरे रास्ते से होकर अपने घर जाना पड़ा। बाढ़ से पीड़ित लोगों ने बताया कि उनलोगों ने भयंकर बारिश को देखते हुए घर का सामान चौकी और पलंग पर रख दिये थे और रात भर सो नहीं पाये। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूरे दिन और रात तथा बुधवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in