सड़क हादसों को रोकने को लेकर हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
सड़क हादसों को रोकने को लेकर हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल के भगत सिंह मोड़ स्थित यूथ हॉस्टल में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आसनसोल साउथ पीपी ट्रैफिक गार्ड की तरफ से हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। एसीपी ट्रैफिक आसनसोल विश्वजीत साहा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों और आम जनता के लिए विशेष रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गये हैं। इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य चालकों की सेहत की जांच करना और सड़क हादसों को रोकना है। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर-2 राणा अंबिका दत्ता ने कहा कि 3 अगस्त से 9 अगस्त तक राज्य सरकार और यातायात विभाग द्वारा सड़क पर होने वाले हादसों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्टर्लिंग अस्पताल के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। लोग स्वस्थ रहेंगे तभी सड़क दुर्घटना को कम किया जा सकता है, इसे ध्यान में रखते हुये शिविर लगाये गये, जिसमें पुलिस अधिकारी, टोटो एवं ऑटो ड्राइवर, स्थानीय दुकानदार सहित 70 लोगों ने हेल्थ से जुड़ी समस्या, पुलिस ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), हीमोग्लोबिन और नेत्र की जांच कराई। इस मौके पर आसनसोल साउथ पीपी ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी संदीप सोम, आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी संजय कुमार भगत, हीरापुर ट्रैफिक गार्ड प्रभारी एआर खान, पुलिस अधिकारी संजय कुमार घोषाल, एजाज खान सहित सीवीपीएफ एवं अन्य लोग मौजूद थे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in