हथियार के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार

कई मामले में पुलिस को थी इसकी तलाश
गिरफ्तार अभियुक्त को अदालत ले जाती पुलिस
गिरफ्तार अभियुक्त को अदालत ले जाती पुलिस
Published on: 

जितेन्द्र, सन्मार्ग संवाददाता

सालानपुर : रूपनारायणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक गोविंदा यादव (22) को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक देसी बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है। गिरफ्तार युवक झारखंड के मिहिजाम इलाके का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अभियुक्त हथियार लेकर मैदान में किस उद्देश्य से पहुंचा था और उसके पीछे किसी आपराधिक गिरोह का हाथ तो नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपनारायणपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मलबाहाल मैदान में एक युवक हथियार लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। रूपनारायणपुर फांड़ी प्रभारी सुमंगल सरकार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। कुछ महीने पहले अछरा इलाके में हुई एक घटना में भी उसका नाम सामने आने की बात कही जा रही है। उक्त घटना के दौरान झड़प के बीच हवा में गोली चलाए जाने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार उसे कहां से मिला इसकी जांच की जा रही है। गोविंदा यादव को आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहां जांच अधिकारियों ने मामले की गहराई से पड़ताल करने के लिए सात दिनों की पुलिस रिमांड मांगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in