हनुमान जयंती पर भाजपा ने बसों में बांधे भगवा ध्वज

कोलकाता की घटना से दुर्गापुर में उपजा विवाद
bus me bhagwa jhanda bandhate vidhayak lakhan ghuroi
bus me bhagwa jhanda bandhate vidhayak lakhan ghuroibhagwa
Published on

दुर्गापुर : दुर्गापुर में हनुमान जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसों में भगवा ध्वज बांधकर जय श्रीराम का नारा लगाया। भाजपा विधायक लखन घोरूई और विश्व सनातनी एकता मंच के सदस्यों ने मिलकर सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। दुर्गापुर सिटी सेंटर इलाके में करीब 50 निजी बसों पर भगवा (गेरुआ) झंडा लगाया जिसमें भगवान श्री राम और हनुमान की तस्वीरें थीं। यह कार्यक्रम हाल ही में कोलकाता में एक बस से भगवा झंडा जबरन हटाए जाने की घटना के विरोध में आयोजित किया गया।

कोलकाता की घटना से उपजा विवाद

कोलकाता में कई रोज पहले एक बस से भगवा झंडा हटाने की घटना सामने आई थी। इसे लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर विरोध जताया था। उन्होंने लिखा था कि साहस का प्रतीक भगवा झंडा कुछ कट्टरपंथियों के दबाव में जबरन हटाया गया। इसके बाद राज्य के नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताते हुए सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा था।

भगवा के पक्ष में सड़क पर भाजपा समर्थक

इन घटनाओं के बाद से ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बसों और वाहनों में भगवा झंडा लगा रहे हैं। दुर्गापुर की सड़कों पर विधायक लखन घोरूई को विश्व सनातनी मंच के सदस्यों के साथ बसों में भगवा झंडा बांधते देखा गया।

बस से भगवा झंडा हटाना स्वीकार्य नहीं है - लखन घोरूई

विधायक लखन घोरूई ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। वहीं मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी लगातार हिंदू विरोधी बयान दे रहे हैं। कोलकाता में बस से भगवा झंडा हटाना स्वीकार्य नहीं है। हम इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। दुर्गापुर में हनुमान जयंती पर 1 हजार बसों पर भगवा झंडा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर मंत्री चौधरी भविष्य में ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो भाजपा की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में वक्फ बिल का विरोध किया जा रहा है। कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान एक बस से भगवा झंडा खोला गया था। उन्होंने कहा कि मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुश करने के लिए हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in