

आसनसोल : शिक्षा के क्षेत्र में समाजसेवा की नई मिसाल कायम करते हुए हमारा संकल्प ने अपना 52वां शिक्षा में सहयोग केंद्र गोबरा पाड़ा कालीपहाड़ी में शुभारंभ किया गया। यह आयोजन संस्था के निरंतर विस्तार और शिक्षा की रोशनी को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास का प्रतीक है। इस मौके पर संस्था के संस्थापक एवं सीएमपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त-1 अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। यह केवल एक मिशन नहीं, बल्कि समाज को बदलने की दिशा में एक जन आंदोलन है। सभी सदस्यों ने बच्चों और अभिभावकों से संवाद करते हुए उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वर्तमान में हमारा संकल्प पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड में सक्रिय रूप से कार्यरत है, जहां 7500 से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। संस्था का लक्ष्य है कि आगामी वर्ष तक यह संख्या 10,000 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचे। इस मौके पर अंजनी कुमार, दोपन पाल, प्रत्युष कुमार, मौमिता चौधरी, अवंती देवी, अरिजित दिबर , दिपेन साहा, ललिता प्रसाद, मनोज प्रसाद एवं अन्य लोग उपस्थित थे।