गुरु गोपीराम अस्पताल का होगा कायाकल्प : अग्निमित्रा पॉल

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बालाजी धाम के प्रयासों की सराहना की
गुरु गोपीराम अस्पताल का होगा कायाकल्प : अग्निमित्रा पॉल
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर स्थित श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम में बुधवार को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के तहत मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र महाप्रसाद सेवा में शामिल होकर इस महाप्रसाद सेवा कार्य की सराहनीय की। दीप प्रज्ज्वलित कर अग्निमित्रा पॉल ने नरसिंह बांध बालाजी धाम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाती है। साथ ही पूरे बर्नपुर के साथ पूरे भारत में इसका नाम हो रहा है, जहां अन्य जगहों से लोग बालाजी धाम में आ रहे है। साथ ही अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र सेवा के तहत अब हर दिन 400 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि सीतारामपुर स्थित गुरु गोपीराम अस्पताल की जो भी समस्या है, उसे लेकर एक पत्र दीजिए। इस पत्र को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को भेजा जायेगा और शहरी विकास मंत्री होने के नाते उनसे जो बनेगा, इस 100 बेड वाले अस्पताल को और बेहतर बनाया जायेगा। साथ ही इस अस्पताल में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना शुरू किया जायेगा, जिसमें पात्र परिवारों को सालभर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इम मौके पर संतोष भाईजी, समाजसेवी दीपक तोदी, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, भाजपा नेता पवन सिंह, रामानंद साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मां आहार का किया ऐलान

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पूरे बंगाल में राज्य सरकार की तरफ से 5 रुपये में मां आहार की शुरुआत की जा रही है जिसकी शुरुआत सबसे पहले पीजी अस्पताल से की जा रही है। मां आहार की एक विशेषता रहेगी, इसमें एक रेस्टुरेंट की तरह सुविधा रहेगी। एसी नहीं रहेगा पर पंखा लगा रहेगा और 5 रुपये में लोग मछली-चावल, सब्जी-दाल-चावल एवं अण्डा-चावल खा सकते हैं। साथ ही कहा कि सभी लोग एक साथ बैठकर एक सुंदर परिवेश में खाना खा सकते हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in