पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्य का हुआ शिलान्यास

नेपाली पाड़ा दुर्गा मंदिर और गुरुद्वारा साहिब बर्नपुर परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्य का शिलान्यास
पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्य का हुआ शिलान्यास
Published on

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 78 में APAS के तहत दो कार्यों का शिलान्यास किया गया। गौरतलब है कि नेपाली पाड़ा दुर्गा मंदिर और गुरुद्वारा साहिब बर्नपुर परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर वार्ड 78 के पार्षद अशोक रूद्र ने कहा कि नेपाली पाड़ा दुर्गा मंदिर में 5.48 लाख और गुरुद्वारा साहिब बर्नपुर परिसर में 9.99 लाख रुपये से पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान के तहत सगने वाला शिविर में नेपाली पाड़ा और गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी के लोगों की मांग थी कि बारिश के समय मैदान में कीचड़ हो जाता है और अगर पेवर ब्लॉक बिछ जाता तो इस समस्या का समाधान होता। वहीं उनकी समस्या सुनी गई और इस समस्या के समाधान के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष अभिजीत दास, अचिंतो राय, सहित सथानीय लोग मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in