आसनसोल पोलो ग्राउंड में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

नशे से दूर रहना ही सबसे बड़ी जीत है : SDO
दीप प्रज्वलित करते एसडीओ साधन देबनाथ एवं DLSA सेक्रेटरी आम्रपाली चक्रवर्ती
दीप प्रज्वलित करते एसडीओ साधन देबनाथ एवं DLSA सेक्रेटरी आम्रपाली चक्रवर्ती
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पश्चिम बर्द्धमान जिला में युवाओं को जागरूक करने के लिए खेल को माध्यम बनाया गया। इसी कड़ी में जिला युवा कल्याण विभाग और जिला समाज कल्याण विभाग पश्चिम बर्दवान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं अतिथियों द्वारा फुटबॉल में किक मारकर और अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मंच से संबोधित करते हुए एसडीओ साधन देबनाथ ने युवाओं से अपील की कि नशे से दूर रहना ही सबसे बड़ी जीत है और खेल के माध्यम से यह जागरूकता सबसे तेजी से फैलती है। आगे कहा कि नशा मुक्त अभियान का उद्देश्य केवल भाषण देना नहीं, बल्कि युवाओं में एक सकारात्मक सोच पैदा करना है। खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन शैली सिखाता है, जो नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। वहीं पोलो ग्राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में आसनसोल, बर्नपुर, कुल्टी सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 8 टीम एवं म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से 2 टीम ने हिस्सा लिया। मैदान में खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। आयोजन स्थल पर से नो टू ड्रग्स, यस टू फुटबॉल का संदेश गूंजता रहा। इस मौके पर DLSA सेक्रेटरी आम्रपाली चक्रवर्ती, जिला समाज कल्याण अधिकारी निमय चंद रॉय, चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर राज कुमार मिश्रा, म्युनिसिपल यूथ ऑफिसर शौनक रॉय, प्रशासन के अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र एवं युवा खिलाड़ी मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in