एकलव्य क्लब की जगद्धात्री पूजा का भव्य शुभारंभ

दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा का शुभारंभ किया
दीप प्रज्वलित करते अतिथिगण
दीप प्रज्वलित करते अतिथिगण
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर के पुरानाहाट में एकलव्य क्लब की जगद्धात्री पूजा का भव्य शुभारंभ धूमधाम के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा का शुभारंभ किया। जैसे ही दीप जला, पूरा पंडाल "जय मां जगद्धात्री" के जयकारों से गूंज उठा। ढाक की थाप, शंखनाद और उलूध्वनि से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। पंडाल को आकर्षक लाइटिंग, फूलों और पारंपरिक अलंकरण से सजाया गया है। मां जगद्धात्री की विशाल और मनमोहक प्रतिमा को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। मां की प्रतिमा के साथ-साथ पंडाल की सजावट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस मौके पर भाजपा राज्य कार्यकारणी सदस्य पवन कुमार सिंह, जिला महासचिव अमिताभ गोराई,समाज सेवी पवन गुटगुटिया, नरेश अग्रवाल, प्रबीर धर, अनिल मोहनका, गोकुल अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News