AB TYPE दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, ढाक-ढोल और शंख ध्वनि से गूंजा पंडाल

मां के आगमन के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल
पूजा में शामिल मंत्री अग्निमित्रा पॉल
पूजा में शामिल मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : दुर्गापूजा के पावन अवसर पर बर्नपुर के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित AB TYPE दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। मां के आगमन के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। ढाक-ढोल की थाप, शंख की मधुर ध्वनि और मां दुर्गा के जयकारों के बीच पंडाल के पट खोले गए। इस दौरान लोगों के साथ कुछ खास और यादगार पल भी साझा किए गए, जिससे पूजा का उत्साह और बढ़ गया। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि AB TYPE पूजा कमेटी हर साल अपनी रचनात्मक थीम, भव्य लाइटिंग और कलात्मक सजावट के लिए पूरे आसनसोल-बर्नपुर में जानी जाती है। इस वर्ष भी कमेटी ने भक्तों के स्वागत के लिए विशेष तैयारी की है। पंडाल की सजावट और मां की प्रतिमा को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि AB TYPE की पूजा केवल एक पूजा नहीं, बल्कि बर्नपुर की परंपरा और एकता का प्रतीक है। महा पंचमी से ही पंडालों में उमड़ रही भीड़ बता रही है कि इस बार दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। उद्घाटन समारोह में क्लब के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in