कुल्टी एवं बीसी कॉलेज के विकास को लेकर की गई गवर्निंग बैठक

बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा
कुल्टी एवं बीसी कॉलेज के विकास को लेकर की गई गवर्निंग बैठक
Published on

आसनसोल : आसनसोल सर्किंट हाउस में कुल्टी कॉलेज के विकास एवं नए प्रिंसिपल की नियुक्ति को लेकर एक गवर्निंग बैठक की गई। गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष मलय घटक ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के साथ कॉलेज के विकास को लेकर चर्चा की और कॉलेज के नए प्रिंसिपल की बहुत जल्द नियुक्ति होने वाली है, इसे लेकर बात की गई। इस मौके पर कुल्टी कॉलेज के टीआईसी अरविंद मिश्रा, गवर्नमेंट नॉमिनी अमल कुमार मुखर्जी, डॉ. स्वागता सरकार, सौरभ साहा, सुजन कुमार, सुब्रत बागची उपस्थित थे। वहीं बीसी कॉलेज में भी कॉलेज के विकास को लेकर गवर्निंग बैठक की गई। बैठक में बीसी कॉलेज में कई विकासमूलक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में चर्चा की गई कि जो कार्य रुके हुये हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने सहित डिजिटल नये क्लास रूम के निर्माण को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष मलय घटक, गवर्नमेंट नॉमिनी गुरदास चटर्जी, बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. फाल्गुणी मुखर्जी, श्रीमंता सरकार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in