बस में महिला यात्री के बैग से सोने की चूड़ियां चोरी

चोरी की अभियुक्त महिला के पास से 150 ग्राम सोना बरामद
गिरफ्तार महिला को अदालत ले जाने की तैयारी करती पुलिस
गिरफ्तार महिला को अदालत ले जाने की तैयारी करती पुलिस
Published on

दुर्गापुर : बस में सफर कर रही एक महिला यात्री के बैग से सोने की चूड़ियां चोरी होने के मामले में कार्रवाई करते हुए कोक-ओवन थाना की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त महिला को अनुमंडल अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त की जमानत को नामंजूर कर दिया। वहीं गिरफ्तार महिला के कब्जे से चोरी हुआ करीब 150 ग्राम सोना बरामद करने का दावा किया गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त को दुर्गापुर के रायडांगा निवासी बानू शेख मोचीपाड़ा से बस में सवार होकर बांंकुड़ा मोड़ की ओर जा रहे थी। इस दौरान महिला के साथ उसका पति भी मौजूद था।उनकी बगल में एक महिला यात्री बैठी हुई थी। वहीं बांंकुड़ा मोड़ पर बस से उतरने के बाद बानू शेख ने देखा कि उसके बैग से सोने की दो चूड़ियां गायब हैं। इसके बाद उन्होंने कोक-ओवन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी अंजन मंडल की अगुवाई में पुलिस ने जांच शुरू की और बांंकुड़ा मोड़ इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला। जांच के दौरान पुलिस ने आसनसोल के हीरापुर इलाके से कल्याणी बेद नामक महिला को गिरफ्तार किया। वहीं पूछताछ के दौरान अभियुक्त महिला के पास से चोरी हुआ करीब 150 ग्राम सोना बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। रिमांड समाप्त होने के बाद अभियुक्त महिला को अदालत में पेश किया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस घटना में महिला के साथ कोई और व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। अभियुक्त महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in