

मिदनापुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत घाटाल में 50 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म की यह घटना घाटाल थाना क्षेत्र के कुसपाता नामक इलाके में हुयी है। बताय़ा जाता है कि कुसपाता इलाके में किराए के मकान में रहने वाली वह महिला कान से कम सुनती है। महिला जिस मकान में किराए में रहती है। उसी मकान मालिक के एक और घर में दूसरे जिले के 3 युवक भी किराए पर रहते हैं। आरोप है कि गुरुवार की रात तीनों युवकों ने उस महिला को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और यह बात किसी को बताने पर अभिय़ुक्तों ने उस महिला और उसके पति को जान से मार देने की धमकी भी दी, लेकिन उस महिला ने साहस करते हुए किसी प्रकार अपने पति को अभियुक्तों की इस करतूत के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद महिला और उसके पति ने घाटाल थाने में जाकर अभियुक्तों के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज करायी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को सभी अभिय़ुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर घाटाल थाने की पुलिस फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच पड़ताल कर रही है। दुष्कर्म की यह घटना प्रकाश में आने पर लोगों में अभियुक्तों के खिलाफ काफी नाराजगी उत्पन्न हो गयी है। स्थानीय लोगों ने अभियुक्तों को कड़ी सजा देने की मांग पुलिस से उठायी है।