

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम अपने 106 वार्डों के विकास को लेकर हमेशा तत्पर रहता है। गौरतलब है कि सभी समस्याओं के समाधान और क्या -क्या कार्य होना है, इसे लेकर हर महीने बोर्ड मीटिंग की जाती है। वहीं आसनसोल नगर निगम ने जनता की सुविधा के लिए एक नयी पहल की है। इस माह हुई बोर्ड बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि वार्ड के विकास के लिए जो भी कार्य पहले हुए हैं, वे तो हो चुके हैं, लेकिन अब जो भी नए कार्य के लिए टेंडर जारी होंगे, वह किस फंड से होगा, इसकी जानकारी लोगों तक जायेगी।
टेंडर में फंड का होगा उल्लेख
आसनसोल नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी कार्य के लिए जो टेंडर निकलेगा, उसमें किस फंड से कार्य होगा, इसकी पूरी जानकारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार टेंडर में एक कॉलम रहेगा जिसमें पूरी जानकारी रहेगी कि कोई भी कार्य जहां भी होगा वह किस फंड से होगा। साथ ही कांट्रैक्टर भी इस माध्यम से जान पायेंगे कि किस फंड का टेंडर है और कहां का है।