नरेंद्र मोदी की सभा में 4 युवकों को लिया गया हिरासत में

मोबाइल चोरी करते पकड़े गये युवक
नरेंद्र मोदी की सभा में 4 युवकों को लिया गया हिरासत में
Published on

आसनसोल/बर्नपुर : चुनावी मौसम में पॉकेटमारों और मोबाइल चोरों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। गौरतलब है कि उन्हें इकट्ठे व्यापक संख्या में एक की जगहों पर कई टार्गेट मिल जा रहे हैं और वे आराम से अपना कार्य कर चलते बन रहे हैं। इसी क्रम में आसनसोल स्टेडियम में नरेंद्र मोदी की सभा में कुछ पॉकेटमारों और मोबाइल चोरों ने लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश की पर मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथ पकड़ हीरापुर पुलिस को सौंप दिया। वहीं चोरी का हल्ला होने पर यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में 4 लोगों को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है और सभी नाबालिक हैं। इसके बाद गुरुवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मोबाइल मालिक द्वारा हीरापुर थाना पर धरना दिया गया। वहीं जिनके मोबाइल चोरी हुए हैं, उनलोगों ने इसकी शिकायत हीरापुर थाना में कराई है।

तृणमूल की रैली में 12 लोगों की हुई थी पॉकेटमारी

बर्नपुर में 5 अप्रैल को सांसद सह पश्चिम बंगाल तृणमूल युवा कांग्रेस की अध्यक्ष सायनी घोष के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की हुई रैली में कुछ पॉकेटमारों ने करीब 12 लोगों को अपना निशाना बनाया था। गौरतलब है कि आसनसोल दक्षिण से खड़े तृणमूल प्रत्याशी तापस बनर्जी के समर्थन में रविवार शाम एक विशाल रैली निकाली गई थी। इस रैली में तृणमूल युवा कांग्रेस की अध्यक्ष सायनी घोष चुनाव प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान पॉकेटमारों ने भीड़ का लाभ उठाकर रैली में शामिल तृणमूल के करीब 12 कार्यकर्ताओं की जेब साफ कर दी। इसके बाद पीड़ितों ने हीरापुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in