यूनियन चुनाव के हाईकोर्ट के फैसले को लेकर आईएसपी के चार यूनियनों ने की बैठक

यूनियनों ने संयुक्त रूप से हाईकोर्ट के निर्णय का किया स्वागत
यूनियन चुनाव के हाईकोर्ट के फैसले को लेकर आईएसपी के चार यूनियनों ने की बैठक
Published on

बर्नपुर : हाईकोर्ट के ट्रेड यूनियन चुनाव के निर्णय के संबंध में बर्नपुर स्थित इंटक कार्यालय में सेल आईएसपी के चार ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से एक संवाददाता सम्मेलन किया। गौरतलब है कि इस बैठक में यूनियनों ने संयुक्त रूप से हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत किया और बताया कि हाईकोर्ट ने बीते बुधवार को एक आर्डर दिया है जिसमें राज्य सरकार को आईएसपी में ट्रेड यूनियन का चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है। मौके पर यूनियनों के पदाधिकारियों ने बताया कि इस्को में वन इंडस्ट्री वन यूनियन के लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा था। सेल आईएसपी के चारों यूनियन हमेशा चुनाव के पक्ष में थे लेकिन बीच में बीएमसी और मैनेजमेंट के मुताबिक नोमिनेशन रिटर्न व विदड्रॉ भी किया। उसके बाद बीएमएस हाईकोर्ट चला गया। कोर्ट ने आरएलसी को 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का निर्देश दिया है। आरएलसी ने कोर्ट के निर्देश के बाद ढाई महीने का समय बर्बाद कर दिया। उसके बाद जब 15 दिनों का समय बचा तो आईएसपी के सभी यूनियनों को बुलाकर एक बैठक की गई और 15 दिनों के भीतर चुनाव कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक यूनियन ने कोर्ट के इस निर्देश को खिलाफ याचिका दायर की थी, बुधवार को हाई कोर्ट ने डिप्टी सीएलसी को 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का निर्देश दिया है। इस मौके पर इंटक से संबंद्ध आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हरजीत सिंह, महासचिव बिप्लब माजी, ठेकेदार मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय सिंह, हिंद मजदूर सभा से संबंद्ध आयरन स्टील एंड इंजीनियरिंग वर्कर यूनियन के महासचिव मुमताज अहमद, आसनसोल-बर्नपुर-कुल्टी मेटल एडं इंजीनियरिंग वर्कर यूनियन के महासचिव सौरेन चट्टोपाध्याय, यूनाइटेड कॉन्ट्रैक्टर्स वर्कस यूनियन के आरएन सिंह उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in