कांवरियों के लिए जिला में पहली बार जगह-जगह बनेगा शिविर

जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त ने किया चंद्रचूड़ मंदिर व शिविर का निरीक्षण
DM OR CP Visit
शिविर का निरीक्षण करते डीएम एस पोन्नमबलम एवं सीपी डॉ. प्रणव कुमार
Published on

आसनसोल : पवित्र सावन महीने में बैद्यनाथधाम बाबा भोले नाथ को जलाभिषेक करने के लिए काफी संख्या में शिव भक्त सड़क से होकर कांवर यात्रा पर निकलते हैं। राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद पहली बार जिले में राज्य सरकार के इनफॉरमेशन एंड कल्चरल अफेयर्स विभाग की ओर से विशेष सुविधा देने की पहल की जा रही है। इसे लेकर जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम और आसनसोल - दुर्गापुर कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के चंद्रचूड़ मंदिर मोड़ पर बनाए गए सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस संबंध में जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने बताया कि कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जिले में कांकसा टोल प्लाजा, अंडाल, आसनसोल, बराकर आदि चार जगहों पर हेल्प डेस्क (सहायता सेवा शिविर) बनाए गए हैं। शिविर में कांवरियों को आराम करने के लिए विश्राम कक्ष, पानी, प्राथमिक चिकित्सा और शौचालय की बेहतर व्यवस्था की गई है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग 5 अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए व्यापक संख्या में सीवीपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा को देखते हुए सड़क पर पुलिस अधिकारी गश्त लगाते रहेंगे ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना न घटे।

डीएम और सीपी ने किया चंद्रचूड़ मंदिर का दौरा

जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम और पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने चंद्रचूड़ मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुविधाओं का जायजा लेने के साथ वहां की मंदिर कमेटी के सदस्यों से भी जानकारी ली। जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त ने संयुक्त रूप से मंदिर प्रांगण के प्रवेश द्वार, श्रद्धालुओं के आने वाले रास्ते, शौचालय, पानी, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था तथा लाइट आदि का निरीक्षण किया। सावन महीने में लगने वाले मेले की जानकारी ली। वहीं जहां लाइट की कमी है, जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने वहां लाइट लगाने का निर्देश दिया। मंदिर प्रांगण में सीवीपीएफ कर्मियों के अलावा वॉलेंटियर्स को भी तैनात किया जाएगा ताकि शिव भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in