

आसनसोल : दीवार लेखन को लेकर वार्ड 52 में भाजपा और तृणमूल के बीच जमकर हुआ विवाद। विवाद की सूचना मिलते ही हीरापुर एवं साउथ थाना से व्यापक संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। आरोप है कि रवींद्र नगर स्थित डॉली लॉज के पास तृणमूल कांग्रेस द्वारा बुकिंग किये गये दीवार पर भाजपा ने व्हाइट वॉश कर अपना चुनाव प्रचार लेखन प्रारंभ कर दिया। तृणमूल का आरोप है कि जब तृणमूल ने दीवार पहले बुकिंग किया था तो भाजपा ने व्हाइट वॉश कर अपना दीवार लेखन प्रारंभ क्यों किया।
पार्षद ने लगाया आरोप
आसनसोल नगर निगम के वार्ड 52 की पार्षद मौसमी बोस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली की तृणमूल द्वारा पहले से बुकिंग किये गये दीवार पर भाजपा द्वारा दीवार लेखन किया जा रहा है। वहीं जब उन्होंने जाकर देखा तो भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी अपने कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल के बुकिंग दीवार पर व्हाइट वॉश कर अपना प्रचार लेखन कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीवार लेखन बंद करवा दिया। वहीं भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि वह जमीन मालिक से अनुमति लेकर दीवार लेखन कर रहे थे और उस दीवार पर सिर्फ वाल फोर टीएमसी लिखा हुआ था, और कुछ भी नहीं। साथ ही कहा कि उनका पार्टी ऑफिस सामने है और जमीन मालिक से परमिशन लेकर व्हाइट वॉश करवा कर काम किया जा रहा था। वहीं इस मामले को देखते हुये हीरापुर थाना पुलिस ने उस दीवार लेखन कार्य को बंद करवा दिया।