सभी सरकारी नियमों का पालन कर बनाए फ्लैट्स: मंत्री अग्निमित्रा पॉल

भय आउट भरोसा इन
लोगों को संबोधित करते मंत्री अग्निमित्रा पॉल
लोगों को संबोधित करते मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल के वेस्ट अपकार गार्डन में बन रहे आवासीय प्रोजेक्ट एमरल्ड हाइट्स का मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने औपचारिक उद्घाटन की। गौरतलब है की आसनसोल प्रमोटर्स एलएलपी के द्वारा बनाय जा रहे सपनों का आशियाना एमरल्ड हाइट्स प्रोजेक्ट है एक बेहतर और सभी सुविधाओं से लैस है। मौके पर मौजूद राज्य की शहरी विकाश मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा की कोई भी व्यक्ति जब घर खरीदता है तो अपनी जमा पूंजी लगा देता है, इसलिए सभी काम का लाइसेंस होना चाहिए और सरकार के नियमों का पालन करना चाहिए। आगे कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने कहा है कि भय आउट भरोसा इन , तो इसी भरोसा पर जो भी व्यक्ति घर खरीदे निश्चय होकर ले। इस मौके पर आसनसोल प्रमोटर्स एलएलपी के डायरेक्टर दीपक तोदी, मुकेश तोदी, प्रदीप देबूका, राजेश पसारी, अमित डिंडवानिया ,सिद्धार्थ तोदी, विपुल पसारी , दिलीप तोदी, सतीश बागड़िया , सीमा तोदी, माधुरी तोदी, ममता पसारी , स्वाति डिंडवानिया , रेखा तोदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in