प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो लोग गिरफ्तार

दुकान में स्टोर कर बेचे जा रहे थे पटाखे
जब्त किये गये पटाखे
जब्त किये गये पटाखे
Published on: 

मुर्शिदाबाद : पुलिस ने शनिवार रात नबग्राम थाने के चाणक बाबूपाड़ा में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम पार्थ चक्रवर्ती और गौतम दत्ता हैं। गिरफ्तार लोगों को रविवार को लालबाग अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया जहां जज ने उन्हें 14 दिनों की पुलिस कस्टडी का आदेश दिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, चाणक बाबूपाड़ा का रहने वाला पार्थ चक्रवर्ती अपने घर के बगल में एक स्टेशनरी की दुकान में गैर-कानूनी तरीके से प्रतिबंधित पटाखे स्टोर करके बेच रहा था। सूत्रों से जानकारी मिलने पर नबग्राम थाने की पुलिस ने शनिवार रात उसकी दुकान में छापा मारा। दुकान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। नबग्राम थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त पटाखों की बाजार कीमत करीब बीस हजार रुपये है। पार्थ चक्रवर्ती को पटाखे स्टोर करने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं गौतम दत्ता को भी उन्हें खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in