फिरोज खान बने जेआरसी पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष

समाज में न्याय और अधिकार को लेकर करेंगे काम
फिरोज खान बने जेआरसी पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष
Published on

आसनसोल : अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी और एफके ग्रुप के चेयरमैन फिरोज खान को न्याय एवं अधिकार समिति (जेआरसी) का पश्चिम बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि फिरोज खान काफी वर्षों से लगातार देश में जमीनी स्तर पर सामाजिक काम कर रहे हैं और साथ ही कानून, मानव अधिकार, समाज कल्याण के क्षेत्र में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। वहीं देखा जाता है कि किसी भी तरह सामाजिक और न्यायायिक समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद करने में हमेसा तत्पर रहते हैं। इसी के आधार पर राष्ट्रीय स्तर के संगठन न्याय एवं अधिकार समिति ने उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने लोगों को बताते हुये कहा कि वे न्याय और अधिकार समिति का शुक्रिया अदा करते हैं कि उनको इतना बड़ा पोस्ट दे कर उन पर जो भरोसा किया है, उस भरोसे पर खरा उतेरेंगे और समाज में न्याय और अधिकार को लेकर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों की मदद करेंगे जो न्याय और अधिकारों को पाने से वंचित रह जाते हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in