सरकारी सुविधा पाने के लिए कृषकों को एग्रीस्टाॅक योजना से जुड़ने का निर्देश

जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 50 कृषकों को दिया गया सरकारी लाभ
कृषक को सम्मानित करते डीएम एस पोन्नमबलम
कृषक को सम्मानित करते डीएम एस पोन्नमबलम
Published on: 

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में गुरुवार को हुगली जिले के घुसकुरा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कृषक सम्मान को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसका वर्चुवल तौर पर लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 50 की संख्या में कृषकों ने भाग लिया। जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने उपस्थित सभी कृषकों के साथ खेती विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कृषकों को सरकारी लाभ व सुविधा पाने के लिए एग्रीस्टाॅक योजना से जुड़ने का निर्देश दिया। कृषकों को सरकारी सभी सुविधाएं तब तक नहीं मिलेगी, जब तक वे उक्त योजना में अपना नाम पंजीकरण नहीं करवा लेते। मौके पर कृषकों ने अपनी समस्याओं को रखा। एग्रीकल्चर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर चंचल प्रमाणिक ने कहा कि जिले में खेती को उन्नत बनाने और कृषकों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

कृषकों को किया गया सम्मानित

जिले के बाराबनी, कांकसा, फरीदपुर आदि विभिन्न ब्लॉक के 50 कृषकों को सम्मानित किया गया। सभी कृषकों को प्रमाण पत्र, बीज, केमिकल और माइक्रोनिक ट्रेंड प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर अतिरिक्त जिलाधिकारी (विकास) बिक्रम चटर्जी सहित कई अधिकारी व कृषक उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News