मालदा से आसनसोल लाये गये आम की पेटी में 500 के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार

एसटीएफ ने की कार्रवायी
मालदा से आसनसोल लाये गये आम की पेटी में 500 के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार
Published on: 

आसनसोल : 500 रुपये के नकली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसे मालदा से आसनसोल आयी एक बस से पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार मालदा से सरकारी नाइट सर्विस बस में आम की पेटियों के नीचे छिपाकर जाली नोटों को लाया गया था। एसटीएफ ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लगभग 2 लाख रुपये के जाली नोट बरामद होने की सूचना है। पुलिस ने इस मामले में अन्य अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मालदा के कालियाचक से नोटों की पेटी बस में चढ़ायी गई थी। एसटीएफ के अधिकारी उसका पिछा करते हुए आसनसोल पहुंचने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने अभिुक्त को आसनसोल नॉर्थ थाना पुलिस को सौंप दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in