भाजपा को हराना है तो कांग्रेस का साथ दें : अधीर

पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर जताया असमंजस
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का साभार प्रतीक फोटो
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का साभार प्रतीक फोटो
Published on: 

मुर्शिदाबाद : मैं तृणमूल कार्यकर्ताओं से अपील करुंगा कि अगर आप रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा को हराना चाहते हैं तो इधर-उधर देखे बिना कांग्रेस का साथ दें। कांग्रेस के पूर्व सांसद अधीर चौधरी ने मंगलवार को बहरमपुर स्थित जिला पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक अक्टूबर को चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा, हमें अच्छा लग रहा है कि मुख्यमंत्री उपचुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं, इससे साबित हो रहा है अब असली लड़ाई शुरू होने वाली है। वास्तव में भाजपा नेतृत्व को लग रहा है कि जिस तरह से कांग्रेस का समर्थन बढ़ रहा है, उसे देखते हुए मुख्यमंत्री को मैदान में लाना जरूरी है। हम यहां प्रगति कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए कहा, ममता बनर्जी कह रही हैं कि नंदीग्राम में कांग्रेस का साथ दें, रेजीनगर में कांग्रेस का विरोध करें और फिर दिल्ली में मिलकर लड़ें। ऐसा क्या हुआ कि वह नंदीग्राम का समर्थन कर रही हैं लेकिन रेजीनगर में इसका विरोध कर रही हैं। यहां कुछ गड़बड़ लग रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in