मोबाइल पार्ट्स तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

बिहार से बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के बेलडांगा लाये जा रहे थे उपकरण
तस्करी के सामान के साथ दो अभियुक्त
तस्करी के सामान के साथ दो अभियुक्त
Published on: 

मुर्शिदाबाद : रविवार रात को पुलिस ने नबग्राम पुलिस स्टेशन के शिबपुर टोल प्लाजा से सटे नेशनल हाईवे 12 पर एक लॉरी की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में मोबाइल पार्ट्स और उपकरण जब्त किए। वहीं एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को सोमवार को बहरमपुर जुवेनाइल कोर्ट भेज दिया गया। बाकी दो के नाम अतीकुल मलिक और हसीबुर रहमान हैं। दोनों को सात दिनों की पुलिस कस्टडी के लिए लालबाग अनुमंडल अदालत ले जाया गया। जज ने उनके चार दिनों की कस्टडी का आदेश दिया। तीनों अभियुक्त मुर्शिदाबाद के बेलडांगा पुलिस स्टेशन इलाके के रहने वाले बताए जाते हैं। लालबाग अऩुमंडल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि मोबाइल पार्ट्स और उपकरण तस्करी कर बिहार से बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के बेलडांगा ले जाए जा रहे थे। इस तस्करी गैंग में और कौन-कौन शामिल है और बिहार के किस इलाके से इन्हें बेलडांगा ले जाया जा रहा था, इसकी पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। नबग्राम पुलिस स्टेशन के पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस रात शिबपुर टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे नंबर 12 पर एक रूटीन चेकपॉइंट सर्च चल रहा था। उस समय, बहरमपुर जा रही एक लॉरी की तलाशी लेते समय, ट्रॉली के अंदर कई बोरे मिले। जब उन्हें खोला गया तो बोरे स मोबाइल पार्ट्स और कई उपकरण निकले जो जब्त कर लिए गए और तीन लोगों को वैलिड डॉक्यूमेंट्स नहीं दिखाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in