बर्नपुर अस्पताल के लिए जारी किया गया ईओआई

15 दिनों के भीतर सीलबंद लिफाफे में भेजने का आदेश
बर्नपुर अस्पताल के लिए जारी किया गया ईओआई
Published on

बर्नपुर : सेल आईएसपी के बर्नपुर अस्पताल की प्रमुख डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए ईओआई जारी किया गया है। गौरतलब है कि सेल आईएसपी बाहरी निजी संस्थानों से मदद लेती है, जिसके लिए ईओआई आमंत्रित किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार बर्नपुर अस्पताल के 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित मान्यता प्राप्त निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों को अस्पताल द्वारा रेफर किए गए मरीजों के लिए आधुनिक टेस्ट सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ईओआई भेजने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कदम मेडिकल सेवाओं में निजी संस्थानों की भागीदारी बढ़ने का संकेत है। सेल प्रबंधन ने इच्छुक संस्थानों से कहा है कि वे 15 दिनों के भीतर अपनी सुविधाओं और दरों का विस्तृत विवरण सीलबंद लिफाफे में भेजें।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in