

सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 07.09.2026 से 13.09.2026 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, ट्रेन परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्था की गई है:
रद्दीकरण
• 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू दिनांक 07.09.2026, 09.09.2026, 10.09.2026, 11.09.2026, 12.09.2026 एवं 13.09.2026 को रद्द रहेगी।
• 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू दिनांक 07.09.2026, 10.09.2026, 11.09.2026 एवं 13.09.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ
• 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू दिनांक 11.09.2026 एवं 13.09.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त तथा आद्रा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी। इन तिथियों को आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
• 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू दिनांक 08.09.2026, 09.09.2026 एवं 12.09.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त तथा आद्रा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी। इन तिथियों को आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी।