‘शहरी इलाकों में स्वच्छता के लिए शौचालय पर जोर’

शहर को स्वच्छ एवं लोगों की सुविधा के लिए बाथरूम बनाया जायेगा : मंत्रीअग्निमित्रा पॉल
‘शहरी इलाकों में स्वच्छता के लिए शौचालय पर जोर’
Published on

आसनसोल : आसनसोल के शहरी इलाकों के लोगों के लिए बाथरूम बनाने की घोषणा राज्य की नगर एवं शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने की है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देश पर शहर को स्वच्छ एवं लोगों की सुविधा के लिए बाथरूम बनाया जायेगा। उन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा की जनता से कहा है कि जिनके घर में बाथरूम नहीं है और अपनी जमीन है, वे लोग शौचालय बनाने के लिए हर मंडल अध्यक्ष को आवेदन करें, जिससे आगे की कार्रवाई के लिए कार्य किया जायेगा। शहरी इलाकों में जिन गरीब परिवारों या झुग्गी-बस्ती में रहने वाले लोगों के पास अपनी जमीन है, उन्हें सरकारी खर्च पर शौचालय बनाकर दिए जाएंगे। आगे कहा है कि शहरी इलाके में जहां बस्ती है और शौचालय नहीं है, वहां कम्यूनिटी टॉयलेट बनाया जायेगा पर इसके लिए परमिशन लेना होगा, चाहे वह सेल, ईसीएल या पीडब्लयूडी की जमीन हो। वहीं जनबहुल इलाका जैसे बाजार, बस स्टैंड एवं हाट इलाके में जहां बाथरूम नहीं है, इसकी सूचना हमें दें, वहां सुलभ कॉम्प्लेक्स और आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे जो स्वच्छता अभियान से जुड़े हुए हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in