इलेक्ट्रिक ढेंकी और ड्रोन से बदलेगी खेती की तस्वीर

आसनसोल दक्षिण के जामडोभा में महिला किसानों का सम्मान
ड्रोन का शुभारंभ करती मंत्री अग्निमित्रा पॉल
ड्रोन का शुभारंभ करती मंत्री अग्निमित्रा पॉल
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के उत्सव के अवसर पर रविवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा के जामडोभा गांव में महिला किसानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर और इलेक्ट्रिक ढेंकी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिला किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिला किसानों को पारंपरिक श्रमसाध्य कार्य से मुक्ति दिलाने के लिए इलेक्ट्रिक ढेंकी प्रदान की गई, जिससे उनके काम का बोझ कम होगा और समय की बचत होगी। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों के काम को आसान बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और कृषि में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का आभार जताया।

अब ड्रोन संभालेगी खेतों की कमान

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण ड्रोन पहल रही। इसके तहत महिलाओं को अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि कैसे घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ के पत्तों को इकट्ठा कर, उसे पीसकर तरल जैविक स्प्रे बनाया जाएगा और ड्रोन के माध्यम से खेतों में उसका छिड़काव किया जाएगा। इसके साथ ही गोबर और गो-मूत्र से बने जीवामृत सहित अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से बने कीटनाशकों का ड्रोन द्वारा छिड़काव करने का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया गया। इस पहल के दो प्रमुख लक्ष्य हैं - पहला, रसायन मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल खेती को बढ़ावा देना, और दूसरा, महिला किसानों को इस तकनीक से न केवल फसलें जहरीले रसायनों से मुक्त रहेंगी, बल्कि महिलाओं के लिए रोजगार का एक नया द्वार भी खुलेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in