कोयला तस्करी मामले में ED ने की बड़ी कार्रवायी, दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

150 करोड़ रुपये के फाइनेंशियल गड़बड़ी का भी है आरोप
कोयला तस्करी मामले में ED ने की बड़ी कार्रवायी,  दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार
Published on

आसनसोल : कोयला तस्करी मामले में ED ने बड़ी कार्रवायी की है। ED ने इस मामले में अनूप माझी उर्फ लाला के दो करीबियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में चिन्मय मंडल और किरण खां हैं। दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को कोलकाता सिटी सेशंस कोर्ट के चीफ जज सुकुमार रॉय की कोर्ट में पेश किया गया। सूत्रों के मुताबिक, ED ने सोमवार रात दोनों से पूछताछ की और उनके बयानों में अंतर पाया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर ED ने दोनों की रिमांड की मांग की। ED के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त कोयला तस्करी सिंडिकेट के मुख्य सरगना में एक हैं। वे गैर-कानूनी तरीके से कोयला तस्करी के गिरोह में शामिल रहे हैं। ED को करीब 150 करोड़ रुपये की फाइनेंशियल गड़बड़ियों के सबूत मिले हैं। ED ने अदालत को बताया कि इन्हें कस्टडी में लेकर इस मामले में जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाना होगा। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के वकील ने जमानत के लिए अर्जी दी और कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की फिजिकल कंडीशन ठीक नहीं है। उनके वकील ने कोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की। दोनों पक्षों के बयान सुनने के बाद कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को 18 फरवरी तक ED के कस्टडी में रखने का आदेश दिया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ईडी ने शिल्पांचल के कई अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी छापेमारी के बाद ईडी अधिकारियों को इनसे संबंधित सबूत मिले होंगे।

मामा- भांजा हैं दोनों

बता दें कि चिन्मय मंडल दुर्गापुर का निवासी है, जबकि किरण खां रानीगंज के बख्तरनगर का रहने वाला है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा हैं। इससे पहले भी पुलिस ने कोयला के अवैध कारोबार करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था। इस बार ईडी उन्हें गिरफ्तार कर इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों पर शिकंजा कस सकती है। बता दें कि ईडी कोयला के अवैध कारोबार के माध्यम से सैकड़ों करोड़ रुपये की गड़बड़ी मामले की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in