शिक्षक नियुक्ति घोटाला मामले में ईडी ने बीरभूम में की छापेमारी

शिक्षक नियुक्ति घोटाला मामले में ईडी ने बीरभूम  में की छापेमारी
Published on

बीरभूम : शिक्षक नियुक्ति घोटाला मामले में ईडी की टीम ने बीरभूम एवं पुरुलिया जिला के दो स्थानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार बीरभूम के सैंथिया के 9 नं. वार्ड की तृणमूल पार्षद माया साहा के घर पर ईडी की रेड हुई। लगभग साढ़े चार घंटे की पूछताछ और तलाशी के बाद, ईडी के अधिकारी दोपहर 12 बजे माया साहा के घर से चले गये। माया साहा को 28 तारीख को सभी दस्तावेजों के साथ कोलकाता में ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। बता दें कि शिक्षक नियुक्ति घोटाो के आरोपी, मुर्शिदाबाद के बड़ुआ विधायक जीवन कृष्ण साहा के घर सहित उसके विभिन्न रिश्तेदारों के घरों पर भी ईडी के अधिकारियों ने छापा मारा। इसी सिलसिले में बीरभूम में छापेमारी हुई। सोमवार सुबह करीब 7 बजे, ईडी की चार से पांच सदस्यों वाली एक टीम माया साहा के घर पहुंची। बताया गया कि माया साहा, शिक्षक नियुक्ति घोटाले के आरोपी विधायक जीवन कृष्ण साहा की बुआ हैं। ईडी के अधिकारी यह जांच करने आए थे कि नियुक्ति घोटाले के मामले में माया साहा का कोई संबंध है या नहीं। सुबह करीब 7 बजे, 5 सदस्यों की ईडी टीम एक कागजात से भरा लिफाफा लेकर माया साहा के घर में दाखिल हुई। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ईडी अधिकारियों ने माया साहा के घर पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, सुबह करीब 11 बजे, ईडी का एक अधिकारी माया साहा के घर से बाहर निकला और एक जेरॉक्स की दुकान से एक पेनड्राइव लेकर 17 पन्नों के कई दस्तावेजों का प्रिंटआउट करवाकर फिर से घर में घुस गया। दोपहर 12 बजे ईडी की टीम माया साहा के घर से निकल गई।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in