ईसीएल ने 112 पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया

कार्यक्रम का आयोजन कर सौंपा गया नियुक्ति पत्र
ईसीएल ने 112 पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया
Published on: 

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

सांकतोड़िया : झालबगान स्थित डिसरगढ़ क्लब में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में ईसीएल प्रबंधन ने 112 आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। ईसीएल में आश्रितों को रोजगार देने की प्रक्रिया के तहत आयोजित इस शिविर को प्रभावित परिवारों के लिए नई उम्मीद और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सीएमडी डॉक्टर सतीश झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी योजना परियोजना) गिरीश गोपीनाथन नायर, निदेशक (तकनीकी) चितरंजन कुमार सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सीएमडी डॉक्टर सतीश झा ने नवनियुक्त कर्मियों का ईसीएल परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी जिस भी दायित्व में अपनी सेवाएं दें, पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और उनका परिवार किसी भी संस्थान की वास्तविक ताकत होते हैं। जब किसी परिवार को नई शुरुआत का अवसर दिया जाता है, तो वास्तव में संस्थान के भविष्य को भी मजबूत किया जाता है। निदेशक (मानव संसाधन) गुंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी भी संस्थान की असली ताकत उसके कर्मचारी होते हैं। अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से प्रभावित परिवारों को नई आशा और अवसर देना कंपनी के मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल नौकरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि नए कर्मियों को विश्वास और जिम्मेदारी सौंपने का भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त कर्मचारी पूरी लगन और निष्ठा से काम करते हुए ईसीएल की प्रगति में सक्रिय योगदान देंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News