कोयला चोरी पर ईसीएल का शिकंजा, जीरो कोल लीकेज के लिए बनी संयुक्त रणनीति

महाप्रबंधक कार्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक की गई आयोजित
बैठक करते अधिकारी
बैठक करते अधिकारी
Published on: 

जितेन्द्र, सन्मार्ग संवाददाता

सांकतोड़िया : कोयले की अवैध निकासी रोकने और जीरो कोल लीकेज प्लान को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने के उद्देश्य से महाप्रबंधक कार्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें ईसीएल प्रबंधन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियान की रणनीति, संवेदनशील खनन क्षेत्रों की निगरानी तथा अवैध गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय महाप्रबंधक आरके सिंह, सीआईएसएफ कमांडेंट राहुल सिंह गौतम, ईसीएल के सुरक्षा विभागाध्यक्ष शरदेंदु तिवारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अवैध खनन और कोयला चोरी पर प्रभावी नियंत्रण की रणनीति

अधिकारियों ने जीरो कोल लीकेज के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने और मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पर जोर दिया। साथ ही, अवैध खनन, कोयले के अनधिकृत परिवहन तथा खनन क्षेत्रों में अवैध प्रवेश की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई गई। बैठक में संशोधित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआर एक्ट) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा हुई।

सीआईएसएफ, ईसीएल और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in