पुरस्कार ग्रहण करते ईसीएल के सीएमडी सतीश झा
पुरस्कार ग्रहण करते ईसीएल के सीएमडी सतीश झा

ईसीएल के सीएमडी को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

दुनिया ने माना नेतृत्व का लोहा
Published on

सांकतोड़िया : भारत के ऊर्जा और खनन क्षेत्र के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है। ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक सतीश झा को 24वें ग्लोबल एडिशन में प्रतिष्ठित “बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। 02 फरवरी 2026 को प्राप्त उनके नामांकन पर अंतरराष्ट्रीय जूरी सदस्यों द्वारा गहन, कठोर और निष्पक्ष मूल्यांकन के पश्चात यह औपचारिक घोषणा की गई। यह सम्मान उनके अनुकरणीय नेतृत्व, दूरदर्शी रणनीति और ऊर्जा व खनन क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। उनके कुशल मार्गदर्शन में ईसीएल ने परिचालन मजबूती, प्रगतिशील परिवर्तन और सतत विकास की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करना, पर्यावरणीय संतुलन पर बल देना, श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता देना और राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय योगदान—ये सभी पहलू उनके नेतृत्व की विशिष्ट पहचान बन चुके हैं। प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता, ईमानदारी और जन-केंद्रित शासन शैली का जो अनूठा समन्वय उनके व्यक्तित्व में दिखाई देता है, वही उन्हें एक सच्चा और प्रभावशाली बिजनेस लीडर बनाता है। यह सम्मान न केवल सतीश झा की व्यक्तिगत उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की पूरी टीम के सामूहिक समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का भी प्रतिबिंब है। यह संगठन के लिए गर्व का ऐतिहासिक अवसर है और भारत की औद्योगिक व आर्थिक प्रगति में उसके सतत योगदान की वैश्विक मान्यता है। 16 फरवरी को मुंबई में इसके लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in