सावन की तीसरी सोमवारी पर जामुड़िया में शिवभक्ति की गूंज: "बोलबम के नारा बा, बाबा एक सहारा बा"

सावन की तीसरी सोमवारी पर जामुड़िया में शिवभक्ति की गूंज: "बोलबम के नारा बा, बाबा एक सहारा बा"
Published on

जामुड़िया : सावन के पवित्र माह की तीसरी सोमवारी को जामुड़िया के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। "बोलबम के नारा बा, बाबा एक सहारा बा" की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों की ओर बढ़ने लगे, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला दिनभर जारी रहा। पावन अवसर पर जामुड़िया के प्रमुख शिव मंदिरों—निंघेश्वर महादेव मंदिर, बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर और दयाटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और वृद्धों ने पारंपरिक परिधान में पूजा में भाग लिया। कई जगहों पर कांवड़ यात्रियों की टोली भी देखी गई जो दूर-दराज से बाबा को जल अर्पण करने आई थे।

मंदिरों में विशेष आयोजन

हर मंदिर में विशेष सजावट की गई थी। फूल-मालाओं, दीपों और धूपबत्तियों से मंदिरों को सजाया गया। निंघेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। वहीं बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाअभिषेक किया गया। महिलाओं और बच्चों की भी विशेष भागीदारी रही। व्रत धारण कर महिलाएं जल से भरे कलश के साथ मंदिर पहुंचीं और शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र, पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने भी ‘बोलबम’ के नारों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

इस अवसर पर प्रशासन और मंदिर समितियों द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, जल व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों की नियुक्ति की गई थी। साथ ही स्थानीय पुलिस बल भी मुस्तैद दिखा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in