दुर्गापुर में मुख्यमंत्री करेंगे बजरंगबली की प्रतिमा का उद्घाटन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जोरों पर तैयारियां, प्रशासनिक बैठक
दुर्गापुर में मुख्यमंत्री करेंगे बजरंगबली की प्रतिमा का उद्घाटन
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर सिटी सेंटर में नगर निगम के पास चार माथा मोड़ पर बजरंगबली की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी 27 नवंबर को बजरंगबली की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। दुर्गापुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सिटी सेंटर इलाके में युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो 27 नवंबर को मुख्यमंत्री प्रशासनिक बैठक करेंगे। दुर्गापुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सिटी सेंटर इलाके में चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रशासनिक बैठक को लेकर अधिकारियों एवं विधायकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। विधायक लखन घोरूई के अनुसार 27 नवंबर को बजरंगबली की प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा। दुर्गापुर ट्रंक रोड इलाके में अयोध्या के प्रसिद्ध श्री राम मंदिर की तर्ज पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया गया था। उसी पंडाल के पास बजरंगबली की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। अब उसी प्रतिमा को अड्डा से अनुमति लेकर सिटी सेंटर के चार माथा मोड़ पर स्थापित किया गया है। इसके लिए नगर निगम समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की गई है। सिटी सेंटर का यह चौराहा भक्ति और आस्था के केंद्र के रूप में पहचाना जाएगा। विधायक ने कहा कि प्रतिमा स्थापना को लेकर सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। दुर्गापुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक का सिलसिला जारी है। दुर्गापुर सिटी सेंटर इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील किया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News