दुर्गापुर में बिग बजट पूजा को लेकर पुलिस मुस्तैद

CP ने शंकरपुर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जानकारी लेते सीपी डॉ प्रणव कुमार
जानकारी लेते सीपी डॉ प्रणव कुमार
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत शंकरपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा अपने भव्य बजट और आकर्षक मंडप के लिए प्रसिद्ध है। हर साल पूजा के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। पिछले वर्ष अत्यधिक भीड़ के कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों से सबक लेते हुए इस बार पुलिस ने पूजा शुरू होने से पहले ही तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने शंकरपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, प्रवेश और निकास द्वार तथा आपातकालीन तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने कहा कि शंकरपुर की पूजा में हर साल भारी भीड़ होती है। पिछले साल भीड़ प्रबंधन में कुछ चुनौतियां आई थीं। इस बार हम पहले से ही तैयारी कर रहे हैं। मैंने पूजा समिति के साथ बैठक की है। भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए स्थानीय थाने को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और आपातकालीन निकास की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। हमारा मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। वहीं स्थिति की समीक्षा कर आगे और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान डीसी एवं एसीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in