दुर्गापुर में स्वर्गीय राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता
स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता
Published on

दुर्गापुर : दुर्गापुर में कांग्रेस सेवादल और राजीव गांधी स्मृति मंच के तत्वावधान में ए-जोन संडे क्लब के सामने स्थित राजीव गांधी स्मृति स्थल पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस नेता तरुण राय थे। इस अवसर पर इंटक नेता राणा सरकार, रजत दीक्षित, सेवादल के अध्यक्ष अमल हालदार, रॉबिन चटर्जी, तुषार घोष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से मो. इस्लाम, महिला कांग्रेस नेत्री संगीता घोष और राजीव स्मृति मंच की ओर से सुरजीत भट्टाचार्य भी उपस्थित थे। इस अवसर पर तरुण राय ने कहा कि वर्तमान भारत जिस संकटपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है, ऐसे समय में हम राजीव गांधीजी की अनुपस्थिति को तीव्रता से महसूस कर रहे हैं। उन्होंने तमाम विरोधों के बावजूद देश में जिस तकनीक का उपयोग शुरू किया था, उसी के कारण आज भारत उन्नति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in