दुकानदारों को हर हाल में मिलेगा न्याय : विधायक

रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन के 1431 दिन पूरा
विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को ज्ञापन सौंपते संगठन के पदाधिकारी
विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को ज्ञापन सौंपते संगठन के पदाधिकारी
Published on: 

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : रेलवे की ओर से फ्रेट काॅरिडोर बनाने को लेकर रेलपार छोटा बाजार और डीपो पाड़ा केएस रोड स्थित करीब 106 दुकानदारों को हटाने का निर्देश दिया गया था। इसे लेकर रेलपार ट्रेडस वेलफेयर एसोसिएशन लगातार धरना प्रदर्शन कर रहा है। रविवार तक धरना प्रदर्शन का 1431 दिन पूरा होने पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी पहुंचे। विधायक ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों के साथ दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक की। उन्होंने कहा कि डीआरएम के साथ एसोसिएशन के चार सदस्यों के साथ दो दिन पहले बैठक की गई थी। बैठक में दुकानदारों को मुआवजा और पुनर्वास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थी। मकान मालिकों को रेलवे ने काफी पहले मुआवजा दे दिया है, लेकिन किराये के घर में दुकान खोल कर परिवार का भरण-पोषक करने वालों को बिना मुआवजे का जगह खाली करने का रेलवे द्वारा निर्देश दिया गया था।

दुकानदारों के साथ न्याय हो

विधायक कृर्ष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उनके रहते एक भी दुकानदार के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने 2-4 दिनों के भीतर दुकानदारों को अपनी दुकानों की मापी करवाने का निर्देश दिया। मापी नहीं होने से मुआवजे की योजना नहीं बनायी जा सकती है। मापी का काम रेलवे की ओर से किया जाएगा।

क्या कहना है एसोसिएशन के सचिव का

रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव आशीष कृष्ण चटर्जी ने कहा कि रेलवे का विकास हो, लेकिन इसके लिए किसी को उजाड़ना ठीक नहीं है। लोग 25- 30 साल से दुकान चला कर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। दुकानदार बढ़ती उम्र में नया कुछ करने में सक्षम नहीं है। राज्य में डबल इंजन की सरकार होने से दुकानदारों के साथ न्याय होना निश्चित है। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक�

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News