टोटो रजिस्ट्रेशन के लिए रुपया मांगने के खिलाफ ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन

आरटीओ दफ्तर में 24 घंटे के अंदर अलग काउंटर खोलने की मांग
टोटो रजिस्ट्रेशन के लिए रुपया मांगने के खिलाफ ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन
Published on

आसनसोल : आसनसोल बीएनआर पर आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में टोटो ड्राइवरों ने सड़क अवरोध कर प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि टोटो पंजीकरण का कार्य 13 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था जो 30 नवंबर तक चलेगा। आरोप है कि 30 नवंबर को टोटो पंजीकरण का लास्ट डेट है और इससे पहले ही आरटीओ दफ्तर एवं एमभीआई द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले टोटो को पकड़ा जा रहा है। मौके पर टोटो ड्राइवरों ने बताया कि वे राज्य सरकार द्वारा टोटो और ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन का जो फैसला लिया गया है, उसका वह स्वागत करते हैं। वहीं कहा कि जिस तरह विभिन्न इलाकों में टोटो को पकड़ा जा रहा है, वह सही नहीं है। वहीं टोेटो ड्राइवरों द्वारा प्रदर्शन करने के दौरान बीएनआर मोड़ पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे साउथ पीपी की पुलिस ने आकर हटाया।

आरटीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

मौके पर राजू अहुलवालिया ने कहा कि टोटो रजिस्ट्रेशन के लिए मांगे जा रहे मनमाने पैसे के खिलाफ वे मंत्री मलय घटक को अवगत कराएंगे। वहीं उन्होंने मांग की कि या तो भ्रष्ट आरटीओ अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए या फिर उनका उनका तबादला किया जाए। साथ ही उन्होंने टोटो और ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के लिए आरटीओ दफ्तर में 24 घंटे के अंदर अलग काउंटर खोलने की भी मांग की है। राजू अहूलवालिया ने कहा कि जब राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए 1000 रुपये की राशि तय की गई है, तब टोटो और ई रिक्शा ड्राइवरों से 15 से 17 हजार रुपये क्यों मांगे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि जब टोटो ड्राइवर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए आरटीओ दफ्तर जा रहे हैं तब उन्हें टोटो के शोरूम में जाकर बात करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन करने का अधिकार आरटीओ दफ्तर का है ना कि शोरूम वालों का। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सिर्फ 1000 में रजिस्ट्रेशन की बात कही जा रही है लेकिन टोटो ड्राइवरों से पूरा प्रकिया करने का 15000 से ज्यादा रुपये मांगे जा रहे हैं। इस मौके पर काफी संख्या में टोटो ड्राइवर उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in