26 किलो गांजा के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

बरामद गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करती पुलिस
बरामद गांजा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करती पुलिस
Published on: 

बर्दवान: खण्डघोष में नाका चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन से लगभग 16 किलो गांजा बरामद किया गया है और पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बर्दवान-आरामबाग राज्य राजमार्ग (SH-7) पर स्थित खण्डघोष थाना क्षेत्र के पलेमपुर फुटबॉल मैदान के पास नाका चेकिंग चल रही थी। धृत कार चालक की पहचान शेख नसीरुद्दीन के रूप में हुई है। आरामबाग की तरफ से आ रही एक चार पहिया गाड़ी को रोककर जब तलाशी ली गई, तो पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। कार की डिक्की में रखी एक बोरी से आ रही गंध के आधार पर जब उसे खोला गया, तो अंदर से गांजे के 8 पैकेट (कुल वजन लगभग 16 किलो) मिले। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजे की यह खेप ओडिशा के कटक से बोलपुर ले जा रहा था। ​खण्डघोष थाना पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं और इसकी डिलीवरी कहां दी जानी थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in