शराब पीकर वाहन न चलायें : एसीपी ट्रैफिक

सड़क दुर्घटनाओं से बचाव तथा नियमों की दी गई जानकारी
शराब पीकर वाहन न चलायें : एसीपी ट्रैफिक
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन हीरापुर सब ट्रैफिक गार्ड द्वारा मंगलवार को बर्नपुर स्टेशन मोड़ में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हीरापुर सब ट्रैफिक गार्ड के ओसी एआर खान ने किया। इस दौरान टोटो, ऑटो, दो चक्का, चार चक्का चलाने वालों को नियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव तथा नियमों की अनदेखी के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। मौके पर एसीपी ट्रैफिक आसनसोल विश्वजीत साहा ने कहा कि इस वर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य संदेश निरापद रास्ता, निरापद पश्चिम बंगाल रखा गया है। यह अभियान राज्य सरकार की सेफ ड्राइव, सेव लाइफ पहल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लोगों को कहा गया कि दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले यात्रियों को मानक हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए ड्राइविंग नहीं करने एवं सड़कों पर गति सीमा और लेन अनुशासन का पालन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर हीरापुर सब ट्रैफिक गार्ड के ओसी एआर खान, पुलिस अधिकारी सुबीर पॉल, परितोष महतो सहित सीवीपीएफ मौजूद थे।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in