डीजे के नाम पर परेशान करने का आरोप

जिले में 700 साउंड सिस्टम से जुड़े हैं व्यवसायी
संवाददाताओं को संबोधित करते संगठन के पदाधिकारी
संवाददाताओं को संबोधित करते संगठन के पदाधिकारी
Published on: 

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : शहर के धादका पानी टंकी के पास स्थित कार्यालय में गुरूवार की शाम लाइट साउंड एंड जेनरेटर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के सचिव संजय राय ने कहा कि पूजा के दौरान डीजे नहीं बजाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किया है। साउंड सिस्टम और डीजे का फर्क समझना जरूरी है। बाॅक्स बजाने पर डीजे बजाने का मामला दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में 700 लोग इस व्यवसाय से जुड़े है। इसके अलावा काम करने वाले कर्मियों की संख्या भी अधिक है। अगर व्यवसाय बंद कर दिया जाए भुखमरी की समस्या से जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर बंग व्यवसाय बंद करने का विचार कर रहा है तो पश्चिम बर्दवान जिले के एसोसिएशन भी उन्हीं की राह चलने को बाध्य होगा। अध्यक्ष चंडीचरण मंडल ने कहा कि साउंड सिस्टम बंद करने को लेकर पूजा बाद लगातार आंदोलन किया जाएगा। एसोसिएशन सरकार के खिलाफ जाकर काम नहीं कर सकता है। एसोसिएशन के सदस्य संतोष चौधरी ने कहा कि इस कारोबार में सिंगर, ट्रांसपोर्ट, मजदूर आदि जुड़े हुए हैं। राजनीतिक कार्यक्रम में साउंड सिस्टम का विशेष महत्व है। पुलिस डीजे के नाम पर बाॅक्स आदि जब्त कर रही है। एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर स्वर्ण चट्टराज सहित व्यापक संख्या में एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in