कैंसर रोगी के लिए जीवन रक्षक बन रहा है 'जिला अस्पताल'

आसनसोल जिला अस्पताल कैंसर के इलाज के लिए है तैयार
कैंसर रोगी के लिए जीवन रक्षक बन रहा है 'जिला अस्पताल'
Published on

आसनसोल : शिल्पांचल में तेजी से फैल रहे कैंसर बीमारी के रोगियों के लिए आसनसोल जिला अस्पताल जीवन रक्षक बन रहा है। खास कर यह अस्पताल गरीब व जरूरतमंदों के लिए काफी बेहतर व कारगर सिद्ध हो रहा है। शनिवार को आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. निखिल चंद्र दास के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गयी। गौरतलब है कि आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल में कौन-कौन सी सेवाएं दी जा रही हैं और किस तरह से जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन किया जाता है, इस बारे में जानकारी दी गई। सबसे पहले गुगल मीट के द्वारा डॉ. डी सरकार के द्वारा बैठक में मौजूद सभी लोगों को विभिन्न प्रकार के कैंसर के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि कैसे कैंसर से लड़ने के लिए जिला अस्पताल पूरी तरह तैयार है। मौके पर डॉक्टर निखिल चंद्र दास ने कहा कि जिला अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, किडनी, लीवर, हार्ट से संबंध जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज भी संपन्न हो रहा है। आगे कहा कि रोगी कल्याण समिति की जो बैठक हुई थी, उस बैठक में जिला अस्पताल की इन उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताने के बारे में फैसला लिया गया था, ताकि जिला अस्पताल में किस तरह से बेहतरीन चिकित्सा सेवा दी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में अस्पताल में सफलता पूर्वक किये गये जटिल ऑपरेशनों के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। वहीं बैठक में मौजूद डॉ. निरझर माजी ने क्लब फूट, टेलीपेस एवं सीटीईभी के बारे में बताया। जबकि डॉ. अमीत कुमार गुप्ता के द्वारा ट्यूमर को लेकर जो सर्जरी की गई है और कैसे मरीज ठीक हुये हैं, उसके बारे में बताया गया। इस मौके पर डॉ. ए अहमद, डॉ. एके मुखर्जी, डॉ. एस चक्रवर्ती, डॉ.एस चटर्जी, डॉ. आरएन लहरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in